भारत

जन्मदिन पार्टी के लिए निकले थे दो युवक, रस्सी से बंधी मिली लाश, फिर हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
5 Feb 2021 2:51 PM IST
जन्मदिन पार्टी के लिए निकले थे दो युवक, रस्सी से बंधी मिली लाश, फिर हुआ ये खुलासा
x
मृतकों की पहचान सोशल मीडिया पर पिक्चर वायरल करके हुई.

ब‍िहार में मुज़फ़्फ़रपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के दो युवकों की हत्या का मामला सामने आया है. युवकों की हत्या एक ही तरीके से कर शव को अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया गया.

मृतकों की पहचान सोशल मीडिया पर पिक्चर वायरल करके हुई. बड़ा जगन्नाथ निवासी राजू पासवान ने अपने मृतक बेटे दीपक और भांजे राजा की पहचान की. दोनों शवों के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे, गले को तार से घोंट दिया गया था और पूरे शरीर पर चाकू से गोदने के जख्म थे.
मृतक दीपक और राजा को राहुल व पंकज ने अपने यहां जन्मदिन की पार्टी पर बुलाया था. जब देर रात दोनों घर नही पहुंचे परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहींं मिला और दोनों के फोन भी बंद थे. आरोपी पंकज और राहुल घर से फरार थे.
दीपक के पिता राजू ने एसकेएमसीएच में बताया कि करीब चार महीने पहले गांव के राहुल और पंकज को तेज बाइक चलाने से रोकने पर दीपक का झगड़ा हुआ था. इसे लेकर अहियापुर थाने में शिकायत भी की थी तो पुलिस बाइक पकड़कर ले गयी. इसके बाद राहुल ने हत्या की धमकी दी थी लेकिन कुछ दिन बाद सब सामान्य हो गया.
अहियापुर थाना अध्यक्ष सुनील रजक ने बताया कि सुबह दो अलग-अलग जगह पर अज्ञात डेड बॉडी मिली जिसकी पहचान कर ली गयी है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story