भारत

आफत में जान! हाईवे पर रील बना रहे थे बुलेट सवार दो युवक, तभी जो हुआ...LIVE वीडियो

jantaserishta.com
14 Aug 2024 1:00 PM IST
आफत में जान! हाईवे पर रील बना रहे थे बुलेट सवार दो युवक, तभी जो हुआ...LIVE वीडियो
x
देखें वीडियो.
बिजनौर: बिजनौर में हाईवे पर रील बनाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। दोनों युवक मेरठ पौड़ी हाईवे पर ड्रोन से वीडियो बनवा रहे थे। बिजनौर कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के गांव निराला निवासी समर और नौमान मंगलवार को मेरठ पड़ी हाईवे बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग पर रील बना रहे थे। इस दौरान दोनों विभाग किसी तीसरे व्यक्ति से ड्रोन से वीडियो बनवा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सवार युवक उछलकर काफी दूर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्साकों के मुताबिक दोनों युवकों की हालत सामान्य है। कार उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी की थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story