भारत
2 युवाओं ने 2.70 लाख रुपए किलो बिकने वाले मियाजाकी आम उगाने में पाई कामयाबी
jantaserishta.com
19 May 2023 3:06 PM IST

x
DEMO PIC
साइबर क्राइम के लिए बदनाम जामताड़ा का नाम तो आपने सुना ही होगा।
रांची (आईएएनएस)| साइबर क्राइम के लिए बदनाम जामताड़ा का नाम तो आपने सुना ही होगा। पर इस बार यहां से दिल खुश करने वाली खबर है। यहां के दो युवाओं अरिंदम चक्रवर्ती और अनिमेष चक्रवर्ती ने मियाजाकी नस्ल की आम की खेती में सफलता हासिल की है। यह दुर्लभ किस्म का आम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 लाख 70 हजार किलो की दर तक बिकता है। वैसे सामान्यत: भारतीय बाजार में यह आम पंद्रह से बीस हजार रुपये प्रति किलो की दर से बिकता है।
इन दोनों ने अपने बाग में इस आम के सात पेड़ उगाए हैं। इनमें से तीन पेड़ों पर फल लग भी चुके हैं। दोनों भाई हैं। झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने ट्वीट कर कहा है, 'यह गर्व की बात है कि मेरे क्षेत्र अंतर्गत अंबा गांव के निवासी अरिंदम चक्रवर्ती और अनिमेष चक्रवर्ती ने विश्व के सबसे महंगे आम मियाजाकी को उगाने में सफलता हासिल की है। इसी तरह मेहनत और पसीने से ही नाला क्षेत्र की विकास की गाथा लिखी जा सकती है।'
मियाजाकी आम उगानेवाले अरिंदम ने बताया कि उन्हें बागवानी का शुरू से ही शौक है। उनके पास 2000 पौधों का बागान है। उनके पास सिर्फ मियाजाकी ही नहीं, बल्कि विश्व के कई देशों में उगाए जाने वाले महंगे आमों का कलेक्शन है। उनके बाग में अल्फांसो, आईवेरी, किंग ऑफ चकापात, इंडोनेशिया का हारून मनीष, बनाना मैंगो, पोर्टेल मैंगो, हनीड्यू जैसे विदेशी और देसी वैरायटी के 45 किस्म के आमों के पेड़ लगे हुए हैं।
मियाजाकी आम को खास तरीके से तैयार किया जाता है। पेड़ पर फल आने के बाद एक-एक फल को जालीदार कपड़े में बांध दिया जाया है। इसकी वजह से आम का रंग अलग होता है। जामुनी कलर का यह आम देखने में भी बेहद खूबसूरत नजर आता है। दुनिया का सबसे महंगा यह आम गर्म मौसम, अधिक समय तक धूप और बारिश में रहने के बाद पकता है। मियाजाकी आम को 'ताइयो-नो-टोमागो' या 'एग्स ऑफ सनशाइन' के नाम से भी जाना जाता है। ये आम जापान में उगाया जाता है। मियाजाकी आम का नाम जापान के एक शहर मियाजाकी के नाम पर रखा गया है। इस फल को मुख्य रूप से जापान के साथ ही थाईलैंड, फिलीपींस और भारत में उगाया जाता है। यह आम हमारे देश में बिहार के पूर्णिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी मिलता है। इस आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है।
Tagsसाइबर क्राइमजामताड़ामियाजाकी आम2.70 लाख रुपए किलोCyber crimeJamtaraMiyazaki mango2.70 lakh rupees per kg
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





