भारत

दो युवकों की गला रेतकर हत्या, वीरान इलाके से बरामद किए गए शव

jantaserishta.com
12 May 2025 1:21 PM IST
दो युवकों की गला रेतकर हत्या, वीरान इलाके से बरामद किए गए शव
x
युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
रांची: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में दो युवकों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार देर रात दोनों के शव बालसिरिंग पुल के पास बरामद किए गए। मारे गए युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
हटिया इलाके के डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस को दो युवकों के शव सड़क से थोड़ी दूर पर पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मारे गए युवक कौन हैं और उनकी हत्या के पीछे कौन लोग हैं, इसकी तहकीकात की जा रही है। शव पाए जाने की सूचना पाकर सोमवार सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे, लेकिन कोई उनकी पहचान नहीं कर पाया। उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है।
पुलिस का मानना है कि इनकी हत्या कहीं और करने के बाद शवों को यहां लाकर फेंका गया है। रांची और आसपास के सभी थानों और विभिन्न जिलों की पुलिस को युवकों की तस्वीरें भेजी गई हैं। थानों से यह जानकारी भी मांगी गई है कि क्या उनके यहां किसी युवक की मिसिंग की शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि जहां से शव बरामद किए गए हैं, वह वीरान इलाका है। इस इलाके में लोगों का आना-जाना कम होता है।
झारखंड में हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। तीन दिन पहले रांची से सटे रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में केलुआपतरा गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। खूंटी जिले के मारंगहादा थाना इलाके में 10 दिन पहले एक युवक का शव बरामद किया गया था, जिसकी हत्या पत्थर से कूचकर की गई थी। इन दोनों शवों की भी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story