भारत
दो दोस्तों की हत्या कर मंदिर परिसर में दफनाया, ऊपर से लगाई टाइल्स, पुजारी पर खौफनाक कांड का आरोप
jantaserishta.com
13 Aug 2026 4:14 PM IST

x
पढ़ें पूरी स्टोरी.
बागपत: यूपी के बागपत में एक मंदिर के भीतर ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. करीब 20 दिन से लापता दो जिगरी दोस्तों की लाशें मंदिर परिसर में बने धूनी के नीचे गड्ढा खोदकर दफन मिली हैं. दोनों दोस्तों की पहचान अंकित और इसरार के रूप में हुई है.
अंकित हिंदू था, जबकि इसरार मुस्लिम. दोनों की हत्या करने के बाद शवों को मंदिर परिसर में ही छिपा दिया गया और ऊपर से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर जगह को ढक दिया गया. शुरुआती जांच में दोनों की हत्या अवैध संबंध के चलते की गई है, जिसे मंदिर के पुजारी ने अंजाम दिया है.
दरअसल, मामला बागपत के थाना चांदीनगर क्षेत्र के लहचौड़ा गांव स्थित गणेश मंदिर का है. बताया जा रहा है कि अंकित और इसरार करीब 20 दिन पहले घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे. परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे. परिजनों के अनुसार, दोनों दोस्त लहचौड़ा गांव स्थित गणेश मंदिर में पुजारी से मिलने पहुंचे थे. इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चला. लगातार तलाश के बीच परिजनों को बीती रात मंदिर परिसर में ही दोनों दोस्तों के शव दफन किए जाने की जानकारी मिली. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खुदवाया तो वहां से दोनों के शव बरामद हुए. दोनों शवों को बाहर निकालकर पुलिस ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि दोनों शवों को मंदिर परिसर में बने धूनी के नीचे गड्ढा खोदकर दफन किया गया था. इसके बाद उस जगह को इंटरलॉकिंग टाइल्स से ढक दिया गया, ताकि किसी को शक न हो. करीब 20 दिन बाद दोनों शवों के मिलने से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया.
परिजनों ने जिस पुजारी पर हत्या का शक जताया है, उसके बारे में बताया कि वह पहले अंकित और इसरार के गांव सिंगोली तगा स्थित मंदिर में रहता था. करीब छह महीने पहले ही वह लहचौड़ा गांव के गणेश मंदिर में रहने आया था. परिजनों का आरोप है कि दोनों दोस्त पुजारी से मिलने मंदिर पहुंचे थे और इसके बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए.
फिलहाल, दोनों दोस्तों की हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों की हत्या क्यों की गई और वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे. जिस पुजारी पर परिजन शक जता रहे हैं, वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है. परिजनों ने आरोपी पुजारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उसके एनकाउंटर की मांग की है. उधर पुलिस का कहना है कि दोनों की हत्या अवैध संबंध के चलते की गई है. मृतक के परिवार की महिला से अवैध सबंध थे जिस कारण ये वारदात हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





