भारत

दो युवक लापता, दोस्ती साबित करने के लिए तीन युवक नहर में कूदे, मचा कोहराम

jantaserishta.com
8 July 2022 10:13 AM IST
दो युवक लापता, दोस्ती साबित करने के लिए तीन युवक नहर में कूदे, मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

फरीदाबाद: फरीदाबाद से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. दरअसल, यहां तीन दोस्तों ने अपनी दोस्ती साबित करने का एक अनूठा तरीका अख्तियार कर लिया. इससे उनकी जान पर भी बन आई.

दरअसल, फरीदाबाद में तीन दोस्तों ने पहले एक साथ शराब पी. इस दरमियां दोस्ती की कसमें खाई गईं और खूब वादे किए गए, नशे में तीनों दोस्तों ने एक-दूसरे के प्रति अपनी गहरी दोस्ती साबित करने के लिए नदी में छलांग लगा दी. उनमें से एक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. जबकि दो युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है.
एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि तीन युवक नहर के पास बैठे थे. उन्होंने अपनी दोस्ती साबित करने के लिए नशे की हालत में नहर में छलांग लगा दी. हालांकि एक युवक को तो आसपास के लोगों ने मशक्कत कर बचा लिया.
वहीं सरस्वती कॉलोनी निवासी अमित गुप्ता (24) ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले वह और उसके दोस्त शराब पी रहे थे. उन्होंने कहा कि तीनों ने नहर में कूदने से पहले अपने कपड़े उतार दिए और अपने मोबाइल फोन के साथ एक तरफ रख दिया. उन्होंने ये कदम सिर्फ इसलिए उठाया ताकि वह एक-दूसरे के प्रति अपनी दोस्ती को साबित कर सकें.
पल्ला थाने के एसएचओ योगेश कुमार ने कहा कि जब तीनों युवकों ने नहर में छलांग लगाई, तब वह नशे की हालत में थे. पुलिस ने कहा कि SDRF की एक टीम श्याम कॉलोनी निवासी मोनू (26) और संजीव उर्फ विराट (28) की तलाश कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story