भारत

बस और मैजिक की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत, 2 घायल

jantaserishta.com
26 Jun 2023 12:32 PM IST
बस और मैजिक की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत, 2 घायल
x
देखें वीडियो.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार बस ने मिनी ट्रक (मैजिक) को टक्कर मारी दी जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी सोमवार को दी। ककरौली थाना प्रभारी (एसएचओ) सुनील कसाना ने बताया कि ककरौली थाना क्षेत्र में चोरेवाला गांव के पास दौलतपुर चौराहे पर एक तेज रफ्तार निजी यात्री बस और मिनी ट्रक (मैजिक) की टक्कर में दो युवक श्रीकृष्ण (18) और शुभम (27) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
एसएचओ ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब पीड़ित जागरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव चोरेवाला लौट रहे थे। एसएचओ ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है। हादसे में घायल दोनों युवकों की चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बस चालक मौके पर बस छोड़कर भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story