भारत

राजौरी में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में दो युवकों की मौत, एक घायल

jantaserishta.com
16 Dec 2022 11:59 AM IST
राजौरी में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में दो युवकों की मौत, एक घायल
x
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में दो स्थानीय युवकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी कस्बे से पांच किलोमीटर आगे टीसीपी अल्फा गेट के पास एक सैन्य शिविर के बाहर शुक्रवार सुबह दो स्थानीय युवकों के शव मिले।
इस घटना में एक अन्य स्थानीय युवक घायल हो गया, पुलिस ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं गलत पहचान के कारण फायरिंग तो नहीं हुई।
इस घटना पर सेना के बयान का अभी इंतजार है।
मारे गए युवकों की पहचान राजौरी कस्बे के फरालाना वार्ड 15 निवासी कमल किशोर पुत्र राडू राम व सुरिंदर कुमार पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है।
कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर राजौरी-जम्मू राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story