भारत
दिल्ली के पीतमपुरा में दो कारों की टक्कर में दो युवक घायल
jantaserishta.com
29 March 2026 1:52 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली के पीतमपुरा के आरपी चौक के पास रविवार सुबह एनएसपी की तरफ से आ रही कार ने एक गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें बैठे लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 5:30 बजे पीतमपुरा के आरपी चौक के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादसा जीडी गोयनका स्कूल के सामने हुआ, जहां एनएसपी की तरफ से आ रही कार ने आरपी चौक की ओर बढ़ते समय राघव माथुर की मारुति ब्रीजा को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद मौर्य एन्क्लेव थाना पुलिस को एक पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना मिली। कॉल करने वाले राघव माथुर ने पुलिस को हादसे की पूरी जानकारी दी।
घायल पारथ गंबीर (21) निवासी पीतमपुरा को तुरंत फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। वहीं, कॉल करने वाले राघव माथुर को हल्की चोटें आई थीं, उसे भगवान महावीर अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। हादसे वाली कार के ड्राइवर को भी उसी अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।
हादसे की जगह पर जिला क्राइम टीम ने जाकर पूरी जांच की। दोनों गाड़ियों को मौर्या एन्क्लेव थाने ले जाया गया ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने कहा कि हादसे की पूरी जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे। ड्राइवर की गलती, वाहन की गति और सड़क की स्थिति जैसी सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल दोनों घायल सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे की वजह से कुछ देर के लिए आरपी चौक पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ लेकिन थोड़ी देर बाद यातायात सामान्य हो गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





