भारत

कब्रिस्तान में रीलबाजी दो युवकों को पड़ी महंगी...एक्शन में पुलिस

jantaserishta.com
18 Feb 2026 9:50 AM IST
कब्रिस्तान में रीलबाजी दो युवकों को पड़ी महंगी...एक्शन में पुलिस
x
पढ़ें पूरी खबर.
बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा शहर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का एक मामला सामने आया है. मलकापुर रोड स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान के भीतर बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. वीडियो में दो युवक कब्रों के बीच घूमते हुए सेल्फी वीडियो बनाते और कब्रों पर लिखे नामों को पढ़कर हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं. अंत में उन्होंने कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया.
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 19 साल के अनुज रिसोडकर और ओम फाटे ने बनाया था. दोनों ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'कब्रिस्तान फनी वीडियो' कैप्शन से पोस्ट किया था. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और इसकी जानकारी मुस्लिम समुदाय के लोगों तक पहुंची. वीडियो को लेकर समाज में गहरा आक्रोश फैल गया.
मामले की भनक लगते ही बड़ी संख्या में समुदाय के लोग बुलढाणा शहर पुलिस स्टेशन पहुंचे और थानेदार रवि राठौर को पूरी घटना से अवगत कराया. लोगों ने आरोप लगाया कि वीडियो के जरिए कब्रिस्तान जैसी पवित्र जगह का अपमान किया गया है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. स्थिति को संवेदनशील मानते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की.
पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया. अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story