भारत

2 युवक गहरी खाई में गिरे, एक की मौत, दूसरा घायल

jantaserishta.com
29 Sept 2023 11:54 AM IST
2 युवक गहरी खाई में गिरे, एक की मौत, दूसरा घायल
x
एसडीआरएफ टीम को जानकारी दी.
देहरादून: ओल्ड मसूरी मार्ग पर शुक्रवार को एक हादसा हुआ। दो युवक खाई में गिर गए। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। देहरादून कंट्रोल रूम ने एसडीआरएफ टीम को जानकारी दी कि ओल्ड मसूरी मार्ग, राजपुर में 2 युवक खाई में गिर गये हैं। जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए लगभग 100 मीटर नीचे खाई में उतरकर उन युवकों तक पहुंच बनायी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, वहीं दूसरा युवक घायल अवस्था में मिला।
एसडीआरएफ टीम ने घायल व्यक्ति को कड़ी मशक्कत से खाई से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से उसे अस्पताल भेजा। वहीं मृतक युवक को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story