भारत

नदी में नहाने गए थे चार दोस्त, फिर...

jantaserishta.com
25 May 2026 11:57 AM IST
नदी में नहाने गए थे चार दोस्त, फिर...
x
मचा कोहराम.
भोपाल/धार: मध्य प्रदेश के धार जिले के सेमालदा गांव में नर्मदा नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से दो गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए जबकि अन्य दो को सुरक्षित बचा लिया गया। मध्य प्रदेश के धार जिले में नर्मदा नदी में नहाने गए ये सभी युवक कोटपुतली, राजस्थान के निवासी थे और एक सीमेंट कंपनी में कार्यरत थे।
पुलिस के अनुसार, पूरन (40) और दिनेश (34) अब भी लापता हैं जबकि मनोज यादव और नवीन योगी को सुरक्षित बचा लिया गया है। यह घटना रविवार शाम की बताई गई है। सूचना के मुताबिक, चारों दोस्त मनावर क्षेत्र के टोंकी गांव स्थित सीमेंट कंपनी में काम करते थे और छुट्टी के दिन नर्मदा नदी में नहाने के लिए सेमालदा गांव पहुंचे थे। रविवार शाम 5 बजे चारों नदी में उतरे लेकिन नहाते समय वे लगभग 15 से 20 फीट गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय नाविकों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दो युवकों को बाहर निकाल लिया लेकिन पूरन और दिनेश का कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर मनावर पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं।
पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय नाविकों की टीमें देर शाम तक नावों की मदद से खोज अभियान चलाती रहीं। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और सीमेंट कंपनी के कर्मचारी भी मौजूद रहे और प्रशासन की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story