भारत

वीडियो बनाने के चक्कर में दो युवकों की मौत, ऐसे हुआ ये सब...

jantaserishta.com
3 Dec 2022 9:26 AM IST
वीडियो बनाने के चक्कर में दो युवकों की मौत, ऐसे हुआ ये सब...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

रेलवे फाटक के पास यह हादसा हुआ.
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत हो गई. जानकारी में पता चला है कि दोनों रेलवे ट्रैक पर रील्स बना रहे थे, तभी राजधानी एक्सप्रेस उसी ट्रैक पर आ गई दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने जानकारी में बताया कि फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के 2 किलोमीटर दूरी पर रूपसपुर रेलवे फाटक के पास यह हादसा हुआ.
मैनपुरी के बरनाहल कस्बे के गांव भीकनपुर में रहने वाले कारण (20) व उसका दोस्त शशांक (19) मजदूरी करते हैं. हादसे के समय भी वह रेलवे ट्रैक के पास मजदूरी कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जब उन्हें काम से वक्त मिला तो वे ट्रैक पर आकर मोबाइल से रील बनाने लगे तभी कानपुर की तरफ से राजधानी एक्सप्रेस आ गई है. लाइनपार के थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story