भारत
आंवला तोड़ते समय करंट लगने से दो युवकों की मौत, ऐसे हुआ ये सब
jantaserishta.com
12 Dec 2022 12:49 PM IST

x
वे गलती से बिजली के लाइव तार के संपर्क में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
भावनगर (आईएएनएस)| गुजरात के भावनगर जिले में एक पेड़ से आंवला तोड़ते समय करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। गरियाधर पुलिस थाने के जांच अधिकारी हरदेवसिंह के अनुसार, दीपचंद जादव नाम के व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसके बेटे प्रिंस उर्फ कान्हा और उसके दोस्त मेहुल खासिया की करंट लगने से मौत हो गई है।
अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार शाम की है, जब कान्हा और मेहुल पछेगाम रोड के एक पेड़ से आंवला तोड़ रहे थे। वे गलती से बिजली के लाइव तार के संपर्क में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को घटना की सूचना शाम करीब साढ़े सात बजे मिली और उन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गरियाधर सरकारी अस्पताल भेज दिया।
दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





