भारत

अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 युवकों की मौत, रात करीब डेढ़ बजे एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा

jantaserishta.com
5 May 2023 1:54 PM IST
अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 युवकों की मौत, रात करीब डेढ़ बजे एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा
x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा - ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे की है। घटना के समय दोनों युवक बाइक से नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान आज उन दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर आरोपी वाहन की तलाश कर रही है। थाना सेक्टर-142 प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 142 मेट्रो स्टेशन के सामने नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त गौतम पुरी दिल्ली निवासी राकेश पुत्र लीला सिंह 37 वर्ष व संगम विहार दिल्ली निवासी विवेकानंद पुत्र गिरीश चंद्र 22 के रूप में हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों में एक डीटीसी बस में प्राइवेट मार्शल जबकि दूसरा कंडक्टर का काम करता था। हादसे की सूचना पाकर दोनों के परिजन भी देर रात अस्पताल पहुंच गए। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story