घर में घुसे दो युवक...लड़की को जबरन खिलाया जहर...फिर...

फाइल फोटो
झांसी जिले के लहचूरा थाना क्षेत्र में जहर खाने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई है. परिजनों ने दो लोगों पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और कार्यवाही शुरू कर दी है.
झांसी जिले के गांव एवनी मडै़या में 16 साल की वैष्णवी अपने माता-पिता के साथ रहती थी. रविवार को वैष्णवी के पिता घर से बाहर गये थे. घर में वह अपनी मां के साथ थी.
परिजनों का आरोप है कि वैष्णवी घर के बाहर बैठकर पढ़ाई कर रही थी और मां काम. इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और वैष्णवी को घसीटकर अपने साथ ले जाने लगे, जिसका उसने विरोध किया. इस बात से गुस्सा होकर उन्होंने उसे जबरन जहर खिला दिया और भाग गये. उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई.
मृतका का पिता बलराम राजपूत ने बताया कि मेरी बच्ची को दो लोगों ने जहर खिला दिया जिससे मेरी बच्ची की मौत हो गई. वो लोग उसे भगाकर ले जाना चाहते थे पर वो नहीं भागी तो उन लोगों ने जहर खिला दिया.
झांसी ग्रामीण के एसपी राहुल मिठास ने बताया लहचूरा थाना क्षेत्र में एक लड़की को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दो लोगों द्वारा जहर देकर मारा गया है. शव का पोस्टमॉर्टम कराकर आगे की कार्यवाही कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





