भारत

OMG! दो युवक मिलकर एक को पीट रहे...मेट्रो का हैरान करने वाला VIDEO सामने आया

jantaserishta.com
22 Feb 2026 4:06 PM IST
OMG! दो युवक मिलकर एक को पीट रहे...मेट्रो का हैरान करने वाला VIDEO सामने आया
x
वीडियो हुआ वायरल.
नई दिल्ली: राजधानी की मेट्रो में यात्रियों के बीच हुई एक जबरदस्त झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक जा पहुंची. इसकी वजह थी मेट्रो में सीट न मिलना. यह घटना को देखकर कई लोग हैरान रह गए.
वीडियो में देखा जा रहा है कि मेट्रो के डिब्बे में यात्री सामान्य रूप से यात्रा कर रहे थे, तभी अचानक सीट को लेकर बहस छिड़ गई जो हाथापाई पर पहुंच गई . इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @1K_Nazar अकाउंट से शेयर किया गया है.
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो से इस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं. इस तरह के वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हो चुके हैं. मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों के बीच झगड़े और हाथापाई की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं. ये वीडियो अक्सर यात्रियों और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का कारण बनते हैं, क्योंकि भीड़भाड़ वाले डिब्बों में छोटी सी बहस भी हिंसक रूप ले सकती है.
वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि सीट का संग्राम! दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है, मार चारों तरफ से पड़ेंगी. दो लड़के मिलकर एक आदमी को पीट रहे हैं.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. कुछ लोग इसे मेट्रो सुरक्षा की कमी बता रहे हैं, तो कुछ ने यात्रियों की असुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. कई यूजर्स ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है. मेट्रो प्रशासन ने फिलहाल इस वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story