भारत

गांव में दो साल की बच्ची का तीन टुकड़ों में शव बरामद, बलि देने की आशंका

jantaserishta.com
2 March 2024 3:02 PM IST
गांव में दो साल की बच्ची का तीन टुकड़ों में शव बरामद, बलि देने की आशंका
x

गांव में दो साल की बच्ची का तीन टुकड़ों में शव बरामद, बलि देने की आशंका

14 दिनों से लापता थी।
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगाडीह गांव की रहने वाली दो साल की बच्ची का तीन टुकड़ों में बंटा शव बरामद किया गया है। वह 14 दिनों से लापता थी। शनिवार को राजगंज थाना क्षेत्र के महतोटांड स्थित बरडार जोरिया में एक पारंपरिक पूजा स्थल के पास अलग-अलग हिस्सों में बंटे शव की बरामदगी से सनसनी फैल गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि जादू-टोना के चक्कर में बच्ची की बलि दी गई है। बच्ची के परिजन और ग्रामीण उत्तेजित हैं। वे मौके पर पहुंची पुलिस के सामने हंगामा कर रहे हैं। बताया गया कि रंगाडीह गांव के गुजर महतो की बच्ची लक्ष्मी कुमारी 17 फरवरी से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था।
शनिवार को किसी ने सूचना दी कि राजगंज थाना क्षेत्र के महतोटांड स्थित बरडार जोरिया में एक बच्ची का क्षत-विक्षत शव पड़ा है। आसपास के इलाकों में खबर फैली तो लापता बच्ची के परिजन वहां पहुंचे। उन्होंने लाश की शिनाख्त की है। जहां बच्ची का शव मिला है, वहां पारंपरिक पूजा स्थल “देवान थान” है।
झाड़ियों में एक पत्थर पर सिंदूर, जनेऊ, चावल और मिट्टी की हांडी मिली है। शव के बगल में एक मिट्टी की हांडी फोड़ी गई है। हत्या से पहले बच्ची का मुंडन किया गया था। गांव वालों का कहना है कि डायन या जादू-टोना के चक्कर में बच्ची की बलि दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story