भारत

दो साल की बच्ची के साथ रेप, चाचा बना हैवान, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
9 April 2024 9:35 AM IST
दो साल की बच्ची के साथ रेप, चाचा बना हैवान, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
x

सांकेतिक तस्वीर

चीख-पुकार सुनकर पीड़िता के परिजन दौड़े और बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंच गए।
जालौन: उरई में सोमवार को दरिंदे ने सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। इंसानियत को शर्मसार करते हुए दो साल की बच्ची के साथ रेप किया। इस दौरान मासूम की हालत बिगड़ गई। चीख-पुकार सुनकर पीड़िता के परिजन दौड़े और बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। घटना जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरी की है।
कोंच थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला शख्स मजदूरी करता है। सोमवार देर शाम को उसकी दो वर्षीय पुत्री घर पर थी। इस दौरान गांव में ही रहने वाले एक युवक ने अपनी बहन को भेजकर मासूम को खिलाने के बहाने घर बुला लिया। मौका पाकर उसने हैवानियत की हदें पार कर दीं और मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची चीखने लगी तो उसके परिवार वाले आ गए। उन्होंने देखा तो वह खून से लथपथ थी। इसी हालत में उसे लेकर पुलिस के पास पहुंच गए। सीओ कोंच के मुताबिक रेप के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
बताया जा रहा है कि घर में ही युवक ने 2 वर्षीय मासूम बच्ची संग रेप किया। बच्ची दर्द और डर से चिल्लाने लगी। बच्ची की आवाज उसके परिजनों ने सुनी तो उसे खोजने लगे। पता चला कि वो पड़ोसी के घर में है। घर में घुसकर परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक मासूम बच्ची का रिश्ते में चाचा लगता है। परिजनों ने उसे गंदा काम करते देखा तो पकड़ लिया। परिजन खून से लथपथ बच्ची को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बच्ची और आरोपी को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपी से पूछताछ भी की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जल्द आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story