
x
शव बरामद होने से फैली दहशत
Palamu पलामू: जिले के पंडवा थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता दो साल के एक बच्चे, अंकुश राज, का शव रविवार को उसके घर के पीछे स्थित कुएं से बरामद किया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंकने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
पंडवा निवासी अंकुश, प्रमोद कुमार मेहता का इकलौता पुत्र था। परिजनों के अनुसार, अंकुश 1 जनवरी की दोपहर घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पंडवा थाना में लिखित सूचना दी थी।
गांव की एक महिला ने रविवार को जब घर के पीछे स्थित कुएं में झांककर देखा तो पानी में बच्चे का शव तैरता हुआ नजर आया। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पंडवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जिस कुएं से बच्चे का शव बरामद हुआ है, वहां तक बच्चे का खुद पहुंचना संभव नहीं है। उनका आरोप है कि पहले बच्चे को गायब किया गया और बाद में उसकी हत्या कर शनिवार रात शव कुएं में फेंक दिया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।
पंडवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि बच्चे की मौत कुएं में गिरने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कुएं के पानी का नमूना जांच के लिए लिया गया है और डायटम टेस्ट भी कराया जाएगा, ताकि मौत के कारणों की वैज्ञानिक पुष्टि हो सके।
Tagsबिहार ठगी गिरोहशादी ठगी मामलारोहतास पुलिसरागिनी देवीधर्मशिला देवीजया पटेलअभिषेक पटेलश्रवण कुमारशादी गहने बरामदडेहरी ठगीएनिकट पुलिस कार्रवाईBihar fraud gangmarriage fraud caseRohtas PoliceRagini DeviDharmshila DeviJaya PatelAbhishek PatelShravan Kumarwedding jewellery recoveredDehri fraudAnicut Police actionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





