भारत
दो महिलाओं की हत्या, जादू-टोना करने के संदेह में बड़ी वारदात
jantaserishta.com
21 May 2025 8:56 AM IST

x
फैली सनसनी.
सिंहभूम : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में जादू-टोना करने के संदेह में दो महिलाओं की दर्दनाक हत्या कर दी गई. मामले में मंगलवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी (ग्रामीण) रिषर्भ गर्ग ने बताया कि पुरुलिया गांव के श्रीमतडीह टोला के कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि दोनों महिलाओं का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान वे टूट गए तथा अपना अपराध कबूल कर लिया.
उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं की पहचान पिंगला पुरती और चोको बोदरा के रूप में हुई है. दोनों विधवा थीं. दोनों के शव एक गड्ढे से बरामद किए गए. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल को गांव में 10 साल की एक लड़की की मौत हो गई थी, जिसके कारण उन्हें संदेह हुआ कि दोनों महिलाओं ने उस पर काला जादू किया है.
एसपी ने बताया कि लड़की के पिता ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची और 14 मई की शाम को दोनों महिलाओं की गला घोंटकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि हत्या के बाद उन्होंने शवों को एक गड्ढे में फेंक दिया और उन्हें मिट्टी और पत्थरों से दबा दिया. एसपी ने बताया कि इस अपराध में कुछ और लोगों के शामिल होने का संदेह है और उनकी तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





