भारत
NH-9 पर कार और कंटेनर में टक्कर, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल
jantaserishta.com
12 Feb 2026 10:34 AM IST

x
मचा कोहराम.
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एनएच-9 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति और दो बच्चे घायल हो गए। हादसा गुरुवार सुबह विनोद नगर डिपो के सामने, एमसीडी टोल के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार, गाजीपुर थाने को पीएसआर कॉल के जरिए हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गाजियाबाद की ओर से आ रही एक किआ सेल्टोस कार टोल बूथ के पास खड़े एक कंटेनर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा कंटेनर में जा घुसा।
हादसे में कार में सवार दो महिलाओं, दीपांजलि (38 वर्ष) और नीलम गर्ग (55 वर्ष), की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहे दीपांशु गर्ग इस दुर्घटना में घायल हो गए। उनके साथ कार में मौजूद दो छोटे बच्चे, विवान (5 वर्ष) और वाशु (3 वर्ष), भी घायल हुए हैं। तीनों को तुरंत इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
क्राइम टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए हैं। घायल खतरे से बाहर हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती जांच में कार ड्राइवर को नींद लगने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की सही जानकारी जुटा रही है। घायलों से भी पूछताछ की जाएगी, जिससे हादसे की सही जानकारी मिल सके।
उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों को कोहरे और रात में धीमी गति से वाहन चलाने के लिए जागरूक कर रही है, साथ ही लगातार रास्तों पर पुलिस गश्त भी कर रही है। पुलिस की तरफ से लगातार इसको लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





