भारत

बकरी चराने गईं थी दो महिला, अचानक चिल्लाने की आने लगी आवाज, लोग पहुंचे तो...

jantaserishta.com
20 Jun 2021 9:39 AM IST
बकरी चराने गईं थी दो महिला, अचानक चिल्लाने की आने लगी आवाज, लोग पहुंचे तो...
x
ग्रामीणों ने वन विभाग पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है.

राजस्थान के एक गांव में बकरी चराने गईं दो महिलाओं पर तीन तेंदुओं ने हमला कर दिया. इस हमले में दोनों महिलाओं की मौत हो गई. महिलाओं की मौत को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने मारी गईं महिलाओं के परिजनों को मुआवजा देने की मांग भी की है.

घटना सवाई माधौपुर के सिरोही गांव की है, जहां दो महिलाएं बकरियां चराने गई थीं. तभी पीछे से तीन तेंदुओं ने उन पर हमला कर दिया. जब दोनों महिलाएं चिल्लाने लगीं तो कुछ ही दूरी पर बकरी चरा रहे दया रामबैरवा नाम के शख्स ने देखा. रामबैरवा ने गांव वालों को बुलाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. गांव वालों को आते देख तेंदुए वहां से भाग गए लेकिन इस हमले में 60 साल की शांति देवी और 45 साल की रंजीता देवी की मौत हो चुकी थी.
घटना के बाद आक्रोशित गांव वालों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया, जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने वहां पहुंचकर उन्हें समझाया. थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव वालों की बातचीत वन विभाग के अधिकारियों से कराई गई है और मुआवजे के लिए सरकार को लिखा जाएगा.
उधर गांव वालों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों को कई बार बताया गया कि यहां परगांव के आस पास तेंदुओं का कुनबा बढ़ रहा है जिससे जान का खतरा है मगर विभाग के अधिकारियों ने ध्यान ही नहीं दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story