भारत

मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, टला बड़ा हादसा

jantaserishta.com
22 July 2026 12:08 PM IST
मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, टला बड़ा हादसा
x
घटना की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब यार्ड लाइन पर खड़ी एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
रेलवे के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से कहा, "यह मालगाड़ी भठिंडा से आई थी और एनएफ रेलवे की ओर जा रही थी। इसके दो वैगनों की तीन बोगियां (ट्रॉली) पटरी से उतर गईं। कुछ दिन पहले यहां पुनर्विकास का काम हुआ था और हाल में बारिश भी हुई है। घटना के कारणों की जांच की जाएगी। सभी वैगनों को हटाया जा रहा है और ट्रैक की मरम्मत के बाद उसकी फिटनेस प्रमाणित की जाएगी।"
उल्लेखनीय है कि 19 जुलाई को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में भी टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस के साथ एक बड़ा हादसा टल गया था। गालूडीह थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे पुल के पास ट्रेन के गुजरने के दौरान ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार टूटकर एक कोच की छत पर गिर गया था, जिससे ट्रेन को बीच पुल पर ही रोकना पड़ा था।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह घटना 19 जुलाई की सुबह करीब सात बजे चंद्ररेखा गांव के समीप हुई थी। टाटानगर से हावड़ा जा रही स्टील एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान अचानक ओएचई तार टूट गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना से पहले तेज चरमराहट की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। कुछ ही क्षणों बाद हाई-टेंशन ओएचई तार ट्रेन की छत पर गिर गया, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। हालांकि, रेलवे की तत्परता के चलते इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story