भारत
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के ठिकानों पर विजलेंस की टीमों ने की छापेमारी
jantaserishta.com
30 Aug 2023 2:36 PM IST

x
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर बुधवार को विजिलेंस की दो टीम ने छापेमारी की। विजिलेंस की छापेमारी जिम कॉर्बेट में हुए घोटाले के मामले में हुई है। टीम ने देहरादून में हरक सिंह रावत के बेटे के मेडिकल कॉलेज और पेट्रोल पंप पर भी छापेमारी की है।
छापेमारी के दौरान टीम को कई अहम दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। इस पूरे मामले में सियासत भी गरमा गई है। इस समय विजिलेंस टीम कॉलेज के अंदर है और मीडिया कर्मियों को अंदर जाने की मनाही है। गेट के दरवाजे बंद रखे गए हैं। आपको बता दें कि हरक सिंह के बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही दावे हो रहे थे कि उन तक भी जांच की आंच पहुंचेगी।
Tagsहरक सिंहविजलेंसविजलेंस छापाउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़Harak SinghVigilanceVigilance RaidUttarakhandUttarakhand News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





