
x
315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने बीट पुलिसिंग, लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचना एकत्र करते हुए फरार चल रहे इनामी व शातिर किस्म के अभियुक्त 1.सागर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अभियुक्त सागर से की गयी पूछताछ के बाद उसके सह-अभियुक्त विक्की को 1 अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जो कि लूट, घरों में चोरी, वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध धन अर्जित करते है। अभियुक्तों के विरूद्ध दिल्ली, एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व मथुरा में लगभग दो दर्जन मामले दर्ज हैं। अभियुक्तों द्वारा वर्ष 2020 में चूहडपुर अंडरपास से एक व्यक्ति को गाड़ी में बैठाकर चोरी से वादी के बैग से 69,000 रुपए निकाल लिये थे। वर्ष 2021 में एक व्यक्ति के बैंग से 1,11,700 रुपए व एक मोबाइल फोन व दो एटीएम कार्ड भी षडयंत्र कर चोरी करके उनके माध्यम से 1,40,000 रुपए निकाल लिये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना बीटा-2 पुलिस ने इनके सह-अभियुक्तों को वर्ष 2021 में दौराने मुठभेड़ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उस वक्त विक्की व सागर फरार हो गये थे। तभी से पुलिस द्वारा अभियुक्तों की तलाश के प्रयास किये जा रहे थे।
पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए इनाम रखा था। जिसमे अभियुक्त विक्की पर 25,000 रुपए व अभियुक्त सागर पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित था।
Tagsग्रेटर नोएडाथाना बीटा-2 पुलिसलुटेरेलूटगिरफ्तारGreater Noida Police Station Beta-2robbersrobbedarrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





