भारत

55 लाख का गांजा पकड़ाया, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 April 2024 12:30 PM GMT
55 लाख का गांजा पकड़ाया, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
x
एक कार भी जब्त हुई है।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की कासना थाना पुलिस और मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने दो गांजा तस्कर गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से करीब 1 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपए है। जबकि, एक कार भी जब्त हुई है।
पुलिस के मुताबिक संयुक्त टीम ने मोनू राघव और अशोक बघेल को मारुति ब्रेजा कार के साथ सिरसा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। दोनों शातिर अपराधी हैं और कई सालों से एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में गांजा सप्लाई करते थे।
साधु के भेस में करता था गांजा तस्करी
बिहार के सीतामढ़ी जिले से सटे नेपाल के फतुहा में एक तस्कर को पकड़ा गया है। वर्षों से साधु के भेस में गांजा की तस्करी करता था। पुलिस ने तस्कर के आवास पर छापेमारी की। आवास का हाल देख पुलिस भी हैरान रह गई। वहां से दो बंडल गांजा जब्त किया गया, जो कुल 17 किलोग्राम था। तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ये कार्रवाई सीतामढ़ी जिले बैरगनिया प्रखंड से सटे नेपाल के रौतहट जिला अंर्तगत फतुहा नगरपालिका के भैसेही टोला की है। रौतहट डीएसपी एलिजा गिरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्लास्टिक के दो पैकेट में सील कर तस्करी के लिए रखे 17 किलो गांजा के साथ तस्कर दयालाल पासवान (63 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। वह नेपाल के बारा जिला का निवासी है। बताया कि ये तस्कर फतुहा में साधु के वेश में रहकर तस्करी का धंधा करता था। रौतहट की पुलिस उक्त साधु पर नजर रख रही थी।

Next Story