भारत

ग्रेटर नोएडा में कोहरे में आपस में लड़ी दो गाड़ियां, 2 लोग घायल, VIDEO

jantaserishta.com
19 Dec 2022 2:45 PM IST
ग्रेटर नोएडा में कोहरे में आपस में लड़ी दो गाड़ियां, 2 लोग घायल, VIDEO
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कोहरे की वजह से हादसा हो गया। पेरीफेरल पर कम विजिबिलिटी होने के चलते दो गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस दौरान दोनों गाड़ियों में सवार 2 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिये भेजा गया है। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और ना ही किसी को गंभीर चोट आई है। दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसव कोहरे के चलते एक सियाज और ऑल्टो गाड़ी आपस में टकरा गई। इन गाड़ियों में सवार 2 लोग घायल हो गए। जिनको नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। हालांकि दोनों गाड़ियों में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई है। यह लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं लेकिन इस हादसे में दोनों गाड़ियां आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को साइड हटाकर यातायात को सुचारु करने में जुट गई।
गौरतलब है कि आज ग्रेटर नोएडा में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम है। ऐसे में लोगों को वाहनों को चलाने में परेशानी हो रही थी और कम विजिवलटी होने के चलते ही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story