
x
बांदा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार को बारात से लौट रही स्कार्पियो, बोलेरो को ओवरटेक करने के चक्कर में भिड़कर खंती में पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इस दौरान छह लोग घायल हो गए। बांदा जिले के तिंदवारी थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप ने बताया कि थाना तिंदवारी के पास बरात से वापस आ रही बोलेरो और स्कॉर्पियो पपरेन्दा रोड पर गेहूं गोदाम के पास ओवरटेक करते समय बेकाबू होकर खाई में पलट कर पेड़ से टकरा गई। दोनों वाहनों में सवार पांच बरातियों की मौत हो गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बारात चिल्ला थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव से राजापुर गई थी। वहीं से वापस आने पर हादसा हुआ है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिसमें एक मौत और होने की सूचना है।
Tagsबांदाबांदा न्यूज़बांदा पुलिसएक्सीडेंटबांदा एक्सीडेंटBandaBanda NewsBanda PoliceAccidentBanda Accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





