भारत
केदारनाथ हाईवे पर 2 गाड़ियों की हुई आमने-सामने टक्कर, 7 लोग गंभीर रूप से घायल
jantaserishta.com
20 May 2023 5:40 PM IST

x
मचा हड़कंप.
रुद्रप्रयाग (आईएएनएस)| रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे पर शनिवार को दो गाड़ियों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से करीब चार किमी दूर भटवाड़ीसैंण के पास केदारनाथ हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दौरान बाइक सवार व्यक्ति भी उनकी चपेट में आ गया है। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका रुद्रप्रयाग जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
दरअसल, टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि दूसरा वाहन सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति भी घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया, जबकि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी मशीन के जरिये हाईवे किनारे किया गया।
आपदा प्रबंधन विभाग रुद्रप्रयाग के अनुसार राजस्थान की एक यूटिलिटी सोनप्रयाग से वापस लौट रही थी, जबकि दिल्ली से आये यात्री अपनी सेंट्रो कार में सवार होकर केदारनाथ जा रहे थे। इस दौरान भटवाड़ीसैंण में दोनों वाहन आपस में भिड़ गये। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यूटिलिटी वाहन में सवार लोग केदारनाथ से भंडारा लगाकर वापस लौट रहे थे।
पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार ने बताया कि केदारनाथ हाईवे के भटवाड़ीसैंण में यह हादसा हुआ है। ओवर स्पीड हादसे का कारण बताया जा रहा है। सात यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें शीघ्र उपचार के लिये भेजा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





