भारत

दो जुड़वा बच्चों की मौत, 25वीं मंजिल से गिरे, घर में पसरा मातम

jantaserishta.com
17 Oct 2021 10:46 AM IST
दो जुड़वा बच्चों की मौत, 25वीं मंजिल से गिरे, घर में पसरा मातम
x
पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गाजियाबाद: गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी में रहने वाले दो जुड़वा बच्चों की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 25वीं मंजिल से गिरने की वजह से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची विजय थाना पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच का बताया जा रहा है।
विजय नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी की 25 मंजिल पर पारस नारायण अपने परिवार के साथ रहते हैं। फिलहाल वह किसी काम से मुंबई गए हुए हैं। वहीं घर में उनकी पत्नी और नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले जुड़वा बच्चे थे। शनिवार की रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच ये दोनों बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बच्चों की मां से भी पूछताछ कर रही है।
घटना के बाद से महिला का रो-रो कर बुरा हाल है। इसका साथ ही पुलिस सोसाइटी के गार्ड और बिल्डिंग में रहने वाले और लोगों से भी पूछताछ कर इस परिवार के बारे में जानकारी जुटा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story