भारत

दो ट्रक अवैध विदेशी शराब जब्त, पुलिस ने तस्करी पर कसा शिकंजा

SHIDDHANT
10 Nov 2025 11:19 PM IST
दो ट्रक अवैध विदेशी शराब जब्त, पुलिस ने तस्करी पर कसा शिकंजा
x
बरामद
Bihar बिहार: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के एक दिन पहले झारखंड पुलिस ने रांची और कोडरमा में अवैध विदेशी शराब की दो बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस का कहना है कि शराब की ये खेप चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से बिहार पहुंचाई जा रही थी।
पहली कार्रवाई रांची पुलिस ने की। एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर बिहार भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर देर रात वाहन जांच अभियान चलाया गया और पुलिस ने कंटेनर को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसमें 1868 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि, कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी जारी है। जब्त शराब की कीमत 61 लाख रुपए से ज्यादा बताई गई है।
वहीं, दूसरी कार्रवाई कोडरमा जिला पुलिस ने सोमवार अहले सुबह झारखंड-बिहार बॉर्डर स्थित मेघातरी चेक पोस्ट पर की। कोडरमा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक ट्रक को रोका गया। जांच में ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने चालक को मौके पर ही हिरासत में लिया है। फिलहाल जब्त की गई शराब की गिनती और ब्रांड की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है कि यह शराब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए भेजी जा रही थी। कोडरमा पुलिस ने बताया कि गिनती और पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे मामले की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
Tagsझारखंड पुलिसरांचीकोडरमाअवैध शराबविदेशी शराबबिहार विधानसभा चुनावमतदाता प्रभावितकंटेनर बरामदट्रक जब्तपुलिस जांचशराब की कीमतगुप्त सूचनावाहन जांचफरार चालकहिरासतशराब ब्रांडझारखंड-बिहार सीमाचुनाव सुरक्षाविशेष टीमचेक पोस्टपूछताछशराब गिनतीपुलिस अभियानएसएसपी राकेश रंजनएसपी कोडरमामतदाता सुरक्षाचुनाव पूर्व कार्रवाईशराब तस्करीकंटेनर चालकट्रक चालकजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi n
Next Story