भारत
दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, केबिन में दबने से चालक की मौत, एक घायल
jantaserishta.com
24 Jun 2025 1:09 PM IST

x
हादसे के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा.
जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव में मंगलवार को दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
मामला जलगांव के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित स्वामी नारायण मंदिर के पास का है। बताया जा रहा है कि जलगांव के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित स्वामीनारायण मंदिर के पास दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और एक चालक की केबिन में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जोरदार आवाज सुन स्थानीय नागरिक मौके घटनास्थल पर पहुंचे। किसी तरह रस्सी की मदद से केबिन को खींचकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रकों को रास्ते से हटाया और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृत चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते 3 जून को भी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से गुजर रहे समृद्धि हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई थी।
Tagsजलगांवजलगांव में दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंतएक्सीडेंटJalgaontwo trucks collided violently in Jalgaonaccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





