भारत

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दो रेलगाड़ियां रहेंगी निरस्त

Nil dhankar
16 July 2022 1:43 PM IST
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दो रेलगाड़ियां रहेंगी निरस्त
x

जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद मण्डल के महदेइया स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की अवधि में इस मार्ग से होकर गुजरने वाली पश्चिम मध्य रेल से संबंधित दो रेलगाड़ियां भी प्रभावित रहेंगी।

1) गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 16, 20 एवं 23 जुलाई 2022 को तथा वापसी में गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 19, 21 एवं 26 जुलाई 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

2) गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली-निज़ामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 17 एवं 24 जूलाई 2022 को तथा वापसी में गाड़ी संख्या 22168 निज़ामुद्दीन- सिंगरौली साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 18 एवं 25 जूलाई 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

Next Story