भारत

सबसे बड़ी टेंशन खत्म, घर बैठे बदलें आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

Shantanu Roy
28 Nov 2025 5:10 PM IST
सबसे बड़ी टेंशन खत्म, घर बैठे बदलें आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
x
नई दिल्ली। मौजूदा समय में ओटीपी का बेहद अहम रोल है। यह ओटीपी बैंक ट्रांजेक्शन से लेकर फॉर्म भरने, सिलेंडर बुक करवाने सहित कई दैनिक जरूरतों के लिए जरूरी है। ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आता है, जो कि आधार कार्ड से जुड़ा होता है या उससे वेरिफाई होता है, लेकिन अकसर देखा गया है कि नेटवर्क इश्यू या दूसरे कारणों के चलते हम मोबाइल सिम चेंज कर लेते हैं या दूसरी कंपनी की सर्विस ले लेते है।
हमारा फोन नंबर तो चेंज हो जाता है, लेकिन आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर अटैच करने के लिए पसीना बहाना पड़ता है। यह नंबर आधार सेंटर में जाकर चेंज करवाना पड़ता है और वहां लंबी लाइनों में खड़ा रहने से वक्त बर्बाद होता है। कभी-कभी तो आधार केंद्र वाले सर्वर फेलियर जैसे इश्यू बता देते हैं। ऐसे में आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर चेंज करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब आपको घरबराने या टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। घर पर ही आप खुद मोबाइल नंबर आधार कार्ड मेंं चेंज कर सकते हैं। यूआईडीएआई ने एक नई ऐप लांच की है, जिसके जरिए आप मोबाइल नंबर कुछ शुल्क देकर चेंज कर सकते हैं।
यूआईडीएआई ने हाल ही में एक नई आधार ऐप लांच की है, जिसके जरिए आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। सबसे पहले मोबाइल पर न्यू आधार ऐप इंस्टॉल करें। फिर पूछी गई डिटेल भरें। आपके सामने कुछ आप्शन दिखेंगे, जैसे कि…
1. मोबाइल नंबर अपडेट
2. एड्रेस अपडेट
3. नाम अपडेट
4. ई-मेल अपडेट
इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद फीस और रिक्वायरमेंट स्टेप्स के बाद कंटीन्यू पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपको मौजूदा रजिस्टर्ड नंबर दिखाई देगा। फिर नीचे नया मोबाइल नंबर एंटर करें, जिसे आप रजिस्टर्ड या चेंज करना चाहते हैं। इसके बाद ओटीपी आएगा और उसके भरने के बाद मोबाइल नंबर चेंज हो जाएगा। बताया जा रहा है कि यूजर्स को यह सुविधा जल्द ही मिलने वाली है, क्योंकि अभी यह प्रक्रिया टेस्टिंग के दौर से गुजर रही है। यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमेंं लिखा गया है…Coming Soon! Update Mobile number in Aadhaar from the comfort of your home — through OTP & Face Authentication.
Next Story