भारत

बाइक चोरी करने गए दो चोरों की धुनाई, फायरिंग कर भागने की कोशिश, एक स्थानीय को लगी गोली

jantaserishta.com
28 April 2022 10:30 PM IST
बाइक चोरी करने गए दो चोरों की धुनाई, फायरिंग कर भागने की कोशिश, एक स्थानीय को लगी गोली
x
पढ़े पूरी खबर

पटनाः पटना के फुलवारी शरीफ से एक खबर आ रही है जिसमें दो बाइक चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर उनकी धुनाई कर दी. इन दोनों चोरों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश भी की जिसमें एक स्थानीय को गोली लग गई और मौके पर उसकी मौत हो गई.

फुलवारी शरीफ के अलवा कॉलोनी में बाइक चोरी करने गए दो चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी. इसी बीच एक चोर ने मौके से फरार होने के लिए गोली चला दी जो एक स्थानीय लोग को लग गई. घटनास्थल पर ही उस आदमी की मौत हो गई और एक चोर वहां से फरार होने में कामयाब रहा. जबकि दूसरे चोर को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही कब्जे में ले रखा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.
खबर दानापुर के फुलवारी शरीफ से आ रही है जहां एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जाता है हत्या करने वाला अपराधी चोरी करने के लिए अल्वा कॉलोनी में घुसा था जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. पकड़ने के बाद लोगों ने दोनों चोर जिसमें एक प्रिंस और एक अन्य चोर को एक जगह बैठाया और उसी दौरान एक चोर प्रिंस है पेशाब करने के बहाने गया और पिस्टल से गोली चलाने लगा. जिनमें एक जलालु नाम के युवक और सोनू खान को गोली लगी जिसमें जलालु गम्भीर रूप से जख्मी हो गया जिसे एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल सोनू जिसमें मामूली रूप से घायल हो गया था वह अस्पताल में भर्ती है.
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके से लोगों ने फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष को इसकी सूचना दिया जिसके बावजूद घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. वहीं स्थानीय लोग इस बात से आक्रोशित नजर आए. लोगों ने फुलवारीशरीफ थाने का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story