भारत

दो चोर दबोचे गए, लत जानकर हैरान रह जाएंगे

jantaserishta.com
8 July 2022 1:13 PM IST
दो चोर दबोचे गए, लत जानकर हैरान रह जाएंगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से दो चोर पकड़ गए. शराब की लत ने उन्हें ऐसा चोर बना दिया कि अगर उन्हें शराब ना मिले तो वो ठेकों के ताला तोड़कर अंदर घुस जाते हैं और शराब पीकर खाली बोतल छोड़कर वहां से निकल जाते हैं. शाराबी चोरों की यह करतूत ठेके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

बड़लियास थाना इलाके के बरूंदनी ग्राम के शराब ठेकेदार रतनलाल सुवालका की बंद शराब की दुकान पर 7 जुलाई की सुबह 3 बजकर 5 मिनट और 56 सेकेंड पर दो शराबी युवक पहुंचते हैं और शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर शराब पीते हैं. फिर 3 बजकर 10 मिनट और 52 सेकेंड पर निकल जाते हैं. पीड़ित दुकानदार ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस ने मकान मालिक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है. वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि ठेके का ताला तोड़ने लगे तो आसपास के लोगों की नींद खुल गई. लोगों के चिल्लाने पर चोर भाग गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story