भारत

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर

jantaserishta.com
17 Jan 2023 12:11 PM IST
जम्मू-कश्मीर: बडगाम में मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर
x
फोटो सोशल मीडिया
श्रीनगर (आईएएनएस)| कश्मीर के बडगाम जिले में जिला अदालत के बाहर मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। दोनों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के सदस्यों के रूप में हुई है।
मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान पुलवामा के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में की गई है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कश्मीर जोन विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, दोनों आतंकवादी पहले हालिया मुठभेड़ में बच गए थे।
इससे पहले, पुलिस ने कहा कि विशिष्ट इनपुट पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की। जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरु कर दी और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए। हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।
हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं जिसमें कई आतंकवादी और उनके कमांडर मारे गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story