भारत

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 2 आतंकवादी ढेर, VIDEO

jantaserishta.com
4 May 2023 8:56 AM IST
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 2 आतंकवादी ढेर, VIDEO
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया, दो आतंकवादी मारे गए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। उनके पास से एक एके-47 राइफल और एक पिस्तौल समेत कई हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।
पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को वनिगम पयीन क्रीरी के द्राच इलाके में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी।
सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story