भारत

JK BREAKING: शोपियां में सेना की संयुक्त टीम से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

jantaserishta.com
25 Dec 2021 10:10 AM IST
JK BREAKING: शोपियां में सेना की संयुक्त टीम से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद
x

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां में आतंकियों (Terrorists) और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया है कि मारे गए आतंकियों के पास से गोला बारूद भी बरामद किया गया है. ये मुठभेड़ आज सुबह चौगाम (Chowgam) इलाके में शुरू हुई थी.

अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि घेरे गए आतंकी किस आतंकी संगठन के हैं. मुठभेड़ को लेकर कश्मीर जोन पुलिस (Kashmir Zone Police) ने ट्वीट किया है, "शोपियां में चल रही मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादी मारे गए. हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. सर्च ऑपरेशन चल रहा है.''
बता दें कि इससे पहले कल अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस ने बताया कि वह एक पुलिस निरीक्षक और भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य की हत्या में शामिल था. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले के अरवानी इलाके के मुमनहाल गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.
पुलिस ने कहा, ''तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादी की मौजूदगी का पता लगते ही उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया. बहरहाल, उसने आत्मसमर्पण करने से इंकार कर दिया और सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया. आतंकवादी की पहचान शहजाद अहमद सेह के तौर पर हुई है जो कुलगाम के सेहपोरा का रहने वाला था.''
वहीं, श्रीनगर के हरवान इलाके में मुठभेड़ सहित हाल में अलग-अलग मुठभेड़ों में कई पाकिस्तानी आतंकवादियों के मारे जाने का संदर्भ देते हुए जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा, '' हमारा लक्ष्य जम्मू और कश्मीर से आतंकवाद को उखाड़ फेंकना है.''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story