भारत
जम्मू-कश्मीर के बालाकोट में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकवादी मारे गए
jantaserishta.com
8 Jan 2023 9:24 AM IST

x
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास जारी अभियान में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सेना ने कहा, बालाकोट में सीमा बाड़ पर तैनात सतर्क सैनिकों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ली जा रही है।
सेना ने यह भी कहा कि राजौरी जिले में धंगरी हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा।
धंगरी इलाके में हुए आतंकी हमले में दो नाबालिगों सहित छह लोग मारे गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





