भारत

जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर, पुलवामा में जैश के दो आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 Feb 2023 2:56 PM IST
जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर, पुलवामा में जैश के दो आतंकी सहयोगी गिरफ्तार
x
फाइल फोटो
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने इनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि नैना भटपोरा गांव में हथियारों और गोला-बारूद की डिलीवरी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स की एक टीम को विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर तैनात किया गया था।
शक होने पर स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रोका गया, इनके पास बैग भी था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आतंकी सहयोगियों की पहचान शौकत अहमद डिगू और उसके नाबालिग चचेरे भाई के रूप में हुई है।
पूछताछ पर शौकत अहमद ने खुलासा किया कि वह उसी गांव के जेल में बंद ओजीडब्ल्यू फिरदौस अहमद भट के संपर्क में था। उसके पास से बरामद हथियार और गोला-बारूद पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमले करने के लिए था।
पुलिस ने कहा, बरामदगी में 25 चाइनीज ग्रेनेड, एक पिस्टल, पिस्टल की दो मैगजीन, पिस्टल की 230 गोलियां, 10 एके मैगजीन और 300 एके की गोलियां शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story