भारत

छात्राओं को भगा ले जाने के आरोप में दो शिक्षक गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 Dec 2022 9:39 AM IST
छात्राओं को भगा ले जाने के आरोप में दो शिक्षक गिरफ्तार
x
बलिया (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| बलिया पुलिस ने छात्राओं को भगा ले जाने के आरोप में दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिले के बैरिया इलाके में दो लड़कियों को मुक्त कराया। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया। जबकि लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक बिहार के सीतामढ़ी का शमशेर आलम मदरसे का मौलवी है। वह उसी इलाके की एक 19 वर्षीय लड़की को ट्यूशन देता था और पिछले महीने कथित तौर पर लड़की के साथ भाग गया था।
पुलिस ने रविवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास उसे पकड़ने में सफलता हासिल की और लड़की को भी छुड़ा लिया।
एक अन्य घटना में इब्राहिमाबाद के एक निजी ट्यूटर नीतेश कुमार 15 वर्षीय लड़की को भगा ले गया।
थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि बच्ची अपने नाना के गांव में रहती थी।
पुलिस ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को छुड़ा लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story