भारत

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले 2 संदिग्ध हिरासत में, PMO का फेक आईडी और गन बरामद

jantaserishta.com
8 Sept 2026 4:31 PM IST
PM मोदी के कार्यक्रम से पहले 2 संदिग्ध हिरासत में, PMO का फेक आईडी और गन बरामद
x
फाइल फोटो 
मचा हड़कंप.

मुंबई: मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया था.

जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान उसके पास PMO कार्यालय का फर्जी पहचान पत्र भी मिला. जब सुरक्षा जांच की गई तो पहचान पत्र फर्जी पाए गए. जानकारी के मुताबिक, दूसरे संदिग्ध के पास बंदूक भी था.
मामले में क्राइम ब्रांच आगे की जांच कर रही है. इन दोनों संदिग्धों का फर्जी पहचान पत्र और हथियार के साथ आने का क्या मकसद था, इसकी जांच की जा रही है.
मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. यहां प्रधानमंत्री मोदी का एक कार्यक्रम भी प्रस्तावित था. पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है. उसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया था. उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी था, जिसके पास बंदूक थी. मामले में क्राइम भ्रांच आगे की जांच कर रही है.
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के जियो वर्ल्ड सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करने वाले हैं. वे यहां कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story