भारत

दो संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, अमीरों को निशाना बनाने की बनाई योजना

jantaserishta.com
25 Sept 2026 4:25 PM IST
दो संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, अमीरों को निशाना बनाने की बनाई योजना
x
नई दिल्ली: कर्नाटक के चिक्कबल्लारपुर और हासन से पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान चिक्कबल्लारपुर के बापूजीनगर निवासी शब्बीर और हासन निवासी सिकंदर शेख के रूप में हुई है.
आरोप है कि दोनों ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया था, जिसका इस्तेमाल अशांति फैलाने और आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने के लिए किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि अमीर लोगों को अगवा करने और आतंकवाद के लिए फंड जुटाने की योजना बनाई गई थी. यह भी कहा जा रहा है कि ग्रुप में हर दिन हमलों की योजना बनाई जा रही थी.
वहीं अब पुलिस ने शब्बीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और सिकंदर शेख से किसी अज्ञात जगह पर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में पुलिस ने दोनों संदिग्धों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 113 के तहत केस दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story