भारत

बाइक स्टंटबाजों को पकड़ने के चक्कर में दो सब-इंस्पेक्टर घायल, अस्पताल में भर्ती

jantaserishta.com
3 May 2022 1:37 AM GMT
बाइक स्टंटबाजों को पकड़ने के चक्कर में दो सब-इंस्पेक्टर घायल, अस्पताल में भर्ती
x
पढ़े पूरी खबर

गाजियाबाद में बाइक स्टंटबाजों को पकड़ने के चक्कर में मोटर साइकिल सवार यूपी पुलिस के दो दारोगा सड़क हादसे का शिकार होकर घायल हो गए। इनमें से एक दारोगा को काफी अधिक चोटें आई हैं।

गाजियाबाद की वेव सिटी में दो युवक बाइक पर स्टंट कर रहे थे। पुलिस को देखते ही वह भागने लगे। इसके बाद पुलिस के दो दारोगा भी उनका पीछा करने लगे। युवकों का पीछा करते हुए इनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह घिसटकर दूर जाकर गिरे। इतने में स्टंटबाज रफूचक्कर हो गए। इस हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस इन स्टंटबाजों की तलाश कर रही है।
गाजियाबाद में बाइक स्टंटबाज पुलिस के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। मसूरी थानाक्षेत्र के वेव सिटी में सड़क काफी चौड़ी व खुली है। इस कारण यहां बाइक सवार युवक स्टंट करते रहते हैं। रविवार की शाम भी बाइक सवार दो युवक यहां स्टंट कर रहे थे। सूचना मिलते ही चौकी पर तैनात दो सब इंस्पेक्टर अमित चौहान और रविंद्र कुमार उन्हें पकड़ने पहुंच गए। स्टंटबाज युवकों ने जैसे ही पुलिस को देखा तो उन्होंने अपनी बाइक भगा दी। स्टंटबाजों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों ने भी उनका पीछा करने के लिए बाइक की गति बढ़ाई तो उनका संतुलन बिगड़ गया और वह घिसटती हुई काफी दूरी पर जाकर गिरी। इस हादसे में वह दोनों काफी घायल हो गए। मौके का फायदा उठाते हुए स्टंटबाज वहां से भाग निकले।
इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिस कर्मियों को पास के अस्पताल लेकर पहुंची। जहां इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। मसूरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर स्टंटबाज युवकों की तलाश की जा रही है।
Next Story