भारत

तेज धमाके के बाद गिरा दो मंजिला मकान, एक की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती

jantaserishta.com
23 Sept 2023 3:34 PM IST
तेज धमाके के बाद गिरा दो मंजिला मकान, एक की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र स्थित रूपनगर इंडस्ट्रियल एरिया में दो मंजिला जर्जर मकान धमाके के साथ गिर गया। पुलिस ने मलबे में दबे कुल 7 लोगों का रेस्क्यू किया है। अस्पताल में एक लड़की की मौत की सूचना आ रही है।
डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास मकान गिरने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस फोर्स भेजकर रेस्क्यू शुरू कराया गया। इसमें आसपास के लोगों का भी सहयोग लिया गया। कुछ ही देर में मलबे से 7 लोग बाहर निकाल लिए गए। इसमें महिला, पुरुष और बच्चे भी थे। इन्हें नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से कुछ को हायर सेंटर भी रेफर किया गया। हायर सेंटर से एक लड़की की मौत हो जाने की सूचना मिली है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उन्हें तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी। जिसके बाद ये हादसा हुआ। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक शकील नामक व्यक्ति ने मकान किराए पर लिया था। इसमें शकील का पूरा परिवार रहता था। आसपास के भी महिला-बच्चे रोजाना यहां पर काम करने के लिए आते थे। क्या काम किया जाता था, इसकी किसी को भी जानकारी नहीं है।
आशंका जताई जा रही है कि पटाखा बनाने का काम होता था। पुलिस छानबीन कर रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शकील की पत्नी मैवीश (35), बेटी अलशिफा (9), बेटी अलीशा (14), इमरान (16) पुत्र जावेद, सैयदा (30) सहित एक बच्ची और महिला को निकालकर अस्पताल भेजा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story