भारत

दो स्पेशल रेलगाड़ियों में तीन दिन लगेंगे दो-दो अतिरिक्त कोच

Nilmani Pal
7 Sept 2022 5:50 PM IST
दो स्पेशल रेलगाड़ियों में तीन दिन लगेंगे दो-दो अतिरिक्त कोच
x

जबलपुर। रेल प्रशासन के द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त यात्री यातायात एवं प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जाते रहे है। इसी कड़ी में पमरे से प्रारम्भ होने वाली दो स्पेशल रेलगाड़ियों में तीन दिन दो-दो अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

1) गाड़ी संख्या 01709 जबलपुर-गया स्पेशल ट्रेन में प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से दिनांक 09.09.2022,14.09.2022 एवं 19.09.2022 को 02 शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है। 2) गाड़ी संख्या 01659 रानी कमलापति-गया स्पेशल ट्रेन में प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति से दिनांक 11.09.2022,16.09.2022 एवं 21.09.2022 को 02 शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है। यात्रीगण कृपया यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।

Next Story