भारत

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ में दो जवान घायल

jantaserishta.com
24 April 2024 12:27 PM IST
जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ में दो जवान घायल
x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले के रेन्जी वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
मठभेड़ में आतंकियों की फायरिंग में दो जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। दो दिन पहले आतंकवादी राजौरी जिले में एक सेना के जवान के घर में घुस गए थे। सेना का जवान उनके चंगुल से भाग निकला। लेकिन आतंकियों ने सरकारी समाज कल्याण विभाग के एक कर्मचारी की हत्या कर दी थी। कर्मचारी सेना के जवान का भाई है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को सरकारी कर्मचारी की हत्या के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story