
x
अफीम की खेती करने वाले किसानों से खरीद लेते हैं।
मेरठ: यूपी के मेरठ जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और टीपीनगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50 लाख रुपए की कीमत की अफीम बरामद की गई है।
तस्कर झारखंड से अफीम लाकर मेरठ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 960 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान छोटू दांगी (29) और पालेश्वर कुमार उर्फ नेपाली (27) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मूलरूप से झारखंड में चतरा जिले का रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसके कुछ जानने वाले अफीम और गांजा की तस्करी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में करते हैं। उनके साथ आरोपियों ने सप्लाई का काम शुरू किया था।
पुलिस पूछताछ में छोटू दांगी ने बताया है कि वह झारखंड के चतरा जिले में रम खेत क्षेत्र में अफीम की खेती करने वाले किसानों से खरीद लेते हैं। मोटा मुनाफा कमाने के लिए मेरठ जिले में सप्लाई करते थे। वह बसों और ट्रेनों से माल सप्लाई करने जाते थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





